रामुर में ट्रैफिक रूल्स बताने सड़क पर उतरे छात्र:ASP ने दिखाई हरी झंडी; एनसीसी कैडेट्स और अफसर भी हुए शामिल

Nov 02, 2026 - 13:54
0
रामुर में ट्रैफिक रूल्स बताने सड़क पर उतरे छात्र:ASP ने दिखाई हरी झंडी; एनसीसी कैडेट्स और अफसर भी हुए शामिल
अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने सोमवार सुबह 10:30 बजे डॉक्टर भीमराव आंबेडकर पार्क से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स के साथ एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव, यात्री कर अधिकारी होरीलाल वर्मा, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीसी सक्सेना, लोक निर्माण विभाग और शिक्षा विभाग समेत कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। रैली डॉक्टर भीमराव आंबेडकर पार्क से शुरू होकर गांधी समाधि पहुंची, जहां सुबह करीब 11:30 बजे इसका समापन हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी और उनका पालन करने का संकल्प दिलाया। अधिकारियों ने भी शपथ ली कि वे लोगों को जागरूक कर यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि रैली में संभागीय परिवहन विभाग समेत कई अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए। रैली के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग नियमों का पालन करें और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए। रैली में शामिल सेंट पॉल सीनियर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बताया कि उन्हें पुलिस और संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन नहीं चलाना चाहिए। वहीं, 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी यातायात नियमों का पालन करते हुए ही वाहन चलाना चाहिए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। वहीं, मोदी दयावती अकादमी के छात्रों ने बताया कि रैली के माध्यम से उन्हें लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने उन्हें स्वयं नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की सीख दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User