UGC के सवाल पर डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में हंगामा:प्रयागराज में प्रबुद्ध ब्राह्मण सम्मलेन में कर रहे थे संबोधित, दो युवकों ने उठाई आवाज
प्रयागराज के परेड ग्राउंड में रविवार को आयोजित प्रबुद्ध ब्राह्मण सम्मेलन के दौरान UGC के मुद्दे पर जमकर हंगामा हो गया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज के दो युवकों ने UGC को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए। युवकों ने कहा कि आए हैं तो UGC के मुद्दे पर भी कुछ बोलिए। इस पर डिप्टी सीएम नाराज हो गए और उन्होंने कहा, 'यहां से हटाओ इन्हें।' इसके बाद दोनों युवकों ने विरोध शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसी दौरान वहां मौजूद अल्लापुर के पार्षद विनय मिश्रा ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। पार्षद के थप्पड़ मारने के बाद मौके पर माहौल और गरमा गया। कार्यक्रम के दौरान हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक डिप्टी सीएम के संबोधन के बीच UGC को लेकर सवाल उठाते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद से ही प्रयागराज में इसकी चर्चा हो रही है। ब्राह्मण सम्मेलन जैसे कार्यक्रम में UGC के मुद्दे पर सवाल पूछने और उसके बाद हुए हंगामे को लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं। वहीं, वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)