बिना तलाक दूसरी शादी करने पर 8 पर FIR:एटा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सरकारी लाभ लेने का भी आरोप
एटा में पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी करने और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सरकारी लाभ लेने के आरोप में पुलिस ने 8 लोगों केस दर्ज किया है। शिकायत पहली पत्नी ने की थी। पुलिस ने आकाश गौतम, उसके पिता राकेश गौतम, मां जावित्री देवी, बहनों खुशबू और खुशी, भाई विकास, मंगेतर और उसके पिता के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी मीरा की सराय, मारहरा और नगला हमीर, विकासखंड अलीगंज के रहने वाले हैं। पहली पत्नी सोनी अलीगंज थानाक्षेत्र के चमनगरिया की निवासी है। सोनी ने 23 नवंबर को एटा के जिलाधिकारी एम. अरुणमोली और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। बिना तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर रहा था दरअसल, 21 नवंबर को एटा के जीआई मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सोनी का आरोप है कि आकाश ने उसे तलाक दिए बिना दूसरी शादी की और सरकारी लाभ लेने के लिए अधिकारियों को धोखे में रखा। शादी के मंडप में सोनी पुलिस के साथ पहुंची थी। उसने आकाश पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद पुलिस आकाश को थाने ले गई, लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया था। सोनी ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने कार्रवाई किए बिना आकाश को छोड़ दिया। इसके बाद उसने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। अब जानिए पूरा मामला सोनी की शादी 14 नवंबर 2021 को हिंदू रीति-रिवाज से आकाश के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के एक साल बाद पति और उसके परिजन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। इसके लिए उसे आए दिन प्रताड़ित किया जाता था और मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता के मुताबिक, पिछले तीन वर्षों से न्यायालय में मामला लंबित है। इसके बावजूद आरोपी पति ने तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर ली। फिलहाल पुलिस ने पति समेत 8 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)