3 साल से सीवर लाइन का काम अधूरा:कच्ची सड़क पर चलना मुश्किल, सभासद बोले- आश्वासन मिल रहा, काम नहीं

Nov 25, 2026 - 11:00
0
3 साल से सीवर लाइन का काम अधूरा:कच्ची सड़क पर चलना मुश्किल, सभासद बोले- आश्वासन मिल रहा, काम नहीं
रायबरेली के वार्ड नंबर 15 आजाद नगर में कच्ची सड़क और अधूरी सीवर लाइन के काम से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। सभासद सुफियान अहमद ने नगर पालिका पर काम नहीं कराने का आरोप लगाया है। सुफियान अहमद ने बताया कि उन्होंने सड़क बनवाने के लिए कई बार अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी से बात की। सड़क की नाप कराकर अध्यक्ष को दी गई थी। अध्यक्ष ने काम कराने का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक सड़क पर काम शुरू नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यहां 15-20 साल पुराना खड़ंजा लगा था, जो अब पूरी तरह टूट चुका है। इलाके की ज्यादातर सड़कें कच्ची हैं। सभासद के मुताबिक, सीवर पाइप लाइन डालने का काम करीब तीन साल से चल रहा है। कभी काम बंद हो जाता है, तो कभी शुरू होता है। ठेकेदार एक जगह पाइप लाइन डालकर रास्ता ठीक करने के बजाय दूसरी जगह काम शुरू कर देते हैं और पहले वाला रास्ता अधूरा छोड़ देते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User