डायल 112 के पुलिसकर्मी ने युवक को थप्पड़ मारा:पीलीभीत में मेला देखकर लौट रहा था युवक, घटना सीसीटीवी में कैद

Nov 11, 2026 - 10:48
0
डायल 112 के पुलिसकर्मी ने युवक को थप्पड़ मारा:पीलीभीत में मेला देखकर लौट रहा था युवक, घटना सीसीटीवी में कैद
पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में मेला देखकर घर लौट रहे एक युवक को डायल 112 की गाड़ी में तैनात पुलिसकर्मी ने थप्पड़ मार दिया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बुधवार सुबह करीब 8 बजे इसका फुटेज सामने आया। गाड़ी के आगे चलने पर दी गाली जानकारी के मुताबिक, बिठौरा कलां गांव का एक युवक 3 नवंबर को मेला देखकर पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से डायल 112 की पुलिस गाड़ी पहुंची। आरोप है कि गाड़ी चला रहे पुलिसकर्मी ने युवक पर गाड़ी के आगे चलने का आरोप लगाते हुए उसे गाली दी। इसके बाद पुलिसकर्मी ने युवक को अपने पास बुलाया। युवक के पहुंचते ही उसने उसे थप्पड़ मार दिया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सीओ ने जांच के दिए निर्देश सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User