देवगढ़ कमासिन में बाल दिवस मनाया:बाल मेले में बच्चों ने दुकानदार बनकर बेचीं खानपान की सामग्री

Nov 14, 2026 - 12:34
0
देवगढ़ कमासिन में बाल दिवस मनाया:बाल मेले में बच्चों ने दुकानदार बनकर बेचीं खानपान की सामग्री
प्रतापगढ़ में रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के गौरा ब्लॉक अंतर्गत देवगढ़ कमासिन और आसपास के क्षेत्रों के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। देवगढ़ कमासिन कस्बे के स्टार ग्लोबल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक विनोद यादव की अध्यक्षता में विशेष बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों ने खान-पान सहित विभिन्न वस्तुओं के स्टॉल लगाए। बच्चों ने अपने हाथों से खाद्य सामग्री तैयार कर उसकी बिक्री की। दुकानदार की भूमिका निभाते हुए बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। विद्यालय पहुंचे अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों के स्टॉल से खरीदारी कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मेले में रौनक बनी रही। प्रबंधक विनोद यादव ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बाल दिवस बच्चों के प्रति प्रेम और सम्मान प्रकट करने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संकल्प लेने का अवसर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User