पिकअप से बाइक टकराई कैरेट कारोबारी की मौत:गोंडा में कैरेट खरीदने आ रहे थे, लखनऊ से बाइक पर निकले थे तीनों
गोंडा-लखनऊ हाईवे पर शनिवार तड़के बाइक और पिकअप की भिड़ंत में कैरेट कारोबारी की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों लखनऊ से प्लास्टिक की कैरेट खरीदने गोंडा आ रहे थे। बालपुर के पास हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने कारोबारी को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। सुबह 5 बजे पिकअप से भिड़ी बाइक हादसा करनैलगंज कोतवाली के बालपुर चौकी क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। लखनऊ से बाइक पर आ रहे रिहान और उसके साथी अकबर अली व मोहर्रम अली की बाइक सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। टक्कर में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में कारोबारी की मौत स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया गया। वहां से गंभीर हालत में रिहान (25) को गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अकबर अली और मोहर्रम अली का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
परिवार के साथ लखनऊ में करता था कारोबार रिहान मूल रूप से बलरामपुर जिले के सादुल्लाह नगर का रहने वाला था। उसके पिता का नाम मनसब अली है। चार भाइयों में शामिल रिहान का परिवार वर्तमान में लखनऊ में रहता है। पूरा परिवार प्लास्टिक की कैरेट के कारोबार से जुड़ा है। रिहान गोंडा, बलरामपुर और आसपास के जिलों में कैरेट खरीदने जाता था। इन कैरेट का इस्तेमाल व्यापारी सब्जियां और अन्य सामान रखने के लिए करते हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस करनैलगंज कोतवाल अभय सिंह ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दो घायल हैं। पुलिस ने रिहान के परिजनों को सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना की वजह जानने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)