देवरिया में कोहरे से विजिबिलिटी 100 मीटर, AQI 201:वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ी, बुजुर्गों और बच्चों को सावधानी बरतने की सलाह

Nov 11, 2026 - 09:13
0
देवरिया में कोहरे से विजिबिलिटी 100 मीटर, AQI 201:वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ी, बुजुर्गों और बच्चों को सावधानी बरतने की सलाह
देवरिया में बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण ग्रामीण इलाकों में दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई। कोहरे के चलते हाईवे और लिंक मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। चालकों को फॉग लाइट का सहारा लेना पड़ा। वहीं, जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 201 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। बदलते मौसम और प्रदूषण के बीच मेडिकल कॉलेज में सांस संबंधी बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। सुबह 22 डिग्री रहा तापमान, पछुआ हवाओं से बढ़ी ठंड मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह सात बजे जिले का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और रात में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह और शाम पछुआ हवाओं के चलते ठंड बढ़ रही है। AQI 201, स्मॉग और धूल के कणों से परेशानी जिले का AQI 201 दर्ज किया गया। सुबह के समय स्मॉग और धूल के कण जमीन के पास ठहरे रहे। मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में हल्की परेशानी महसूस हुई। मेडिकल कॉलेज में बढ़े सांस और दमा के मरीज कोहरे और खराब हवा का असर लोगों की सेहत पर भी दिख रहा है। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सांस फूलने, खांसी, फेफड़ों के संक्रमण और दमा से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अस्पताल आने वाले मरीजों में करीब 20 से 25 प्रतिशत मामले श्वसन तंत्र से जुड़ी बीमारियों के हैं। मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशियन और सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बुजुर्गों और छोटे बच्चों को बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सुबह और देर शाम गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें। सांस और हृदय रोगी घने कोहरे या स्मॉग के दौरान सुबह टहलने से बचें। बाहर निकलते समय मास्क पहनें और गुनगुना पानी पिएं। सीने में जकड़न या सांस लेने में तकलीफ होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User