डीडीयू जंक्शन पर गूंज रहे छठ के भोजपुरी गीत:बिहार लौट रहे यात्रियों को मिल रहा त्योहार का एहसास; रेलवे की पहल की सराहना

Nov 11, 2026 - 09:13
0
डीडीयू जंक्शन पर गूंज रहे छठ के भोजपुरी गीत:बिहार लौट रहे यात्रियों को मिल रहा त्योहार का एहसास; रेलवे की पहल की सराहना
चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) रेलवे जंक्शन पर इन दिनों छठ के भोजपुरी गीत गूंज रहे हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के बीच डाला छठ का माहौल बनाने के लिए यह पहल की है। स्टेशन परिसर में लगे लाउडस्पीकर से लगातार छठ के पारंपरिक गीत बजाए जा रहे हैं। यात्रियों ने रेलवे की इस पहल पर खुशी जताई है। बिहार और पूर्वांचल के कई जिलों में डाला छठ मनाया जाता है। पर्व पर शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोग बिहार लौट रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में यात्री डीडीयू जंक्शन से होकर गुजर रहे हैं। इसके चलते स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। ट्रेनों की सूचना वाले लाउडस्पीकर से गूंज रहे गीत यात्रियों ने बताया कि पहले इसी लाउडस्पीकर से ट्रेनों के आने-जाने की जानकारी दी जाती थी, लेकिन इन दिनों यहां छठ के गीत सुनाई दे रहे हैं। गीतों से स्टेशन पर त्योहार जैसा माहौल बन गया है। यात्रियों ने कहा कि रेलवे की यह पहल छठ पर घर लौट रहे लोगों को अपनापन और पर्व का एहसास करा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User