ढाई महीने के बच्चे की मौत पर अस्पताल में हंगामा:ग्रेटर नोएडा में परिवार वाले बोले- लापरवाही की, 15 लाख रुपये भी वसूले
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित एक निजी अस्पताल में गुरुवार रात ढाई महीने के बच्चे की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और ज्यादा बिल वसूलने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि एक महीने के इलाज के लिए करीब 15 लाख रुपए लिए गए। बच्चे की मौत के बाद शव देने से पहले 3 लाख रुपए और मांगे गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। एक महीने से अस्पताल में भर्ती था बच्चा पुलिस के मुताबिक, जेवर के झुप्पा गांव निवासी हंसराज ने करीब एक महीने पहले अपने पोते को अस्पताल में भर्ती कराया था। गुरुवार रात इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में विरोध जताना शुरू कर दिया। किसान संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बिल को लेकर हुआ विवाद परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने बच्चे के इलाज के नाम पर करीब 15 लाख रुपए लिए थे। मौत के बाद शव सौंपने से पहले 3 लाख रुपए और मांगे गए। इसी बात को लेकर अस्पताल परिसर में हंगामा हुआ। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप भी लगाया। समझौते के बाद शव लेकर गांव गए परिजन सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों व अस्पताल प्रबंधन से बातचीत की। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच बिल को लेकर विवाद था। समझाने के बाद उनका आपस में समझौता हो गया। इसके बाद परिजन बच्चे का शव लेकर गांव रवाना हो गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)