मऊ में संकुल स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता:संगम राजभर ने 100 मीटर दौड़ में हासिल किया पहला स्थान, लोगों ने बधाई
मऊ के करहां में मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के मालव संकुल के 14 परिषदीय विद्यालयों की संकुल स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता गुरुवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय मालव परिसर में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में प्राथमिक और जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने कबड्डी, खो-खो, दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक सहित विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्राथमिक वर्ग की कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताओं में मालव ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि लग्गुपुर की टीम उपविजेता रही। जूनियर वर्ग में भी उच्च प्राथमिक विद्यालय मालव ने दोनों स्पर्धाओं में जीत दर्ज की। कंपोजिट विद्यालय तिलसवां दूसरे स्थान पर रहा। 100 मीटर दौड़ में मालव के संगम राजभर प्रथम और चकजाफरी के पीयूष कुमार द्वितीय रहे। प्राथमिक विद्यालय सौसरवां के विद्यार्थियों ने योगाभ्यास की आकर्षक प्रस्तुति दी। समापन पर विजेता प्रतिभागियों को स्वर्ण और रजत पदक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश तिवारी ने की। संचालन धनंजय सिंह ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)