डीएम-एसपी ने त्योहारों से पहले शहर में पैदल गश्त की:बाजारों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा देखी; एएसपी दक्षिणी ने व्यापारियों से बात की

Nov 06, 2026 - 06:56
0
डीएम-एसपी ने त्योहारों से पहले शहर में पैदल गश्त की:बाजारों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा देखी; एएसपी दक्षिणी ने व्यापारियों से बात की
देवरिया में धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। गुरुवार रात 11 बजे डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजीत आर. शंकर ने पुलिस बल के साथ शहर के कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान डीएम और एसपी ने पुलिसकर्मियों को त्योहारों के मद्देनजर सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए। यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए और संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर नजर रखी जाए। अधिकारियों ने नियमित पैदल गश्त और पेट्रोलिंग करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी, सीओ यातायात सत्येंद्र कुमार राय और कोतवाली पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। भाटपाररानी में एएसपी ने किया भ्रमण उधर, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने भाटपाररानी थाना क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। उन्होंने प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एएसपी ने लोगों से त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने दुकानदारों से दुकानों के आसपास सतर्क रहने और कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा। महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश एएसपी ने पुलिस अधिकारियों को बाजारों में नियमित गश्त करने, यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार, थानाध्यक्ष अभिषेक राय सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User