बाघ पीटीआर के जंगल से निकलकर गांव के पास पहुंचा:गन्ने के खेत में दिखा; आबादी से करीब 200 मीटर दूर, वन विभाग निगरानी में जुटी
पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के जंगल से निकला बाघ पिपरिया संतोष गांव के पास गन्ने के खेतों में पहुंच गया है। शनिवार रात करीब 10 बजे वह गांव के बाहर खेत के पास बैठा नजर आया। बाघ आबादी से करीब 200 मीटर दूर था। बाघ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक, वह पिछले कई दिनों से गांव के आसपास घूम रहा है। गन्ने के घने खेतों में छिपे बाघ के आबादी की ओर आने की आशंका से लोग चिंतित हैं। बाघ की मौजूदगी से किसानों को खेतों में जाने में डर लग रहा है। गन्ने की खड़ी फसल के कारण बाघ के खेतों में छिपे होने की आशंका है। इससे खेती-किसानी के काम पर असर पड़ रहा है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम बाघ की निगरानी में जुट गई। सामाजिक वानिकी के डीएफओ भरत कुमार ने बताया कि पिपरिया संतोष गांव के आसपास बाघ की मौजूदगी की जानकारी मिली है। उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए टीम तैनात की गई है। ग्रामीणों को बाघ के गांव से दूर जाने का इंतजार है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)