नबी हसन अंसारी सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव बने:अखिलेश यादव की मंजूरी के बाद मोहम्मद इकबाल ने नियुक्ति की; समर्थकों ने मिठाई बांटी

Nov 29, 2026 - 06:56
0
नबी हसन अंसारी सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव बने:अखिलेश यादव की मंजूरी के बाद मोहम्मद इकबाल ने नियुक्ति की; समर्थकों ने मिठाई बांटी
पीलीभीत के बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी नबी हसन अंसारी को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव नियुक्त किया गया है। शनिवार रात 10 बजे नियुक्ति की घोषणा हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंजूरी के बाद अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद इकबाल खां कादरी ने नियुक्ति पर मुहर लगाई। नियुक्ति की खबर बीसलपुर पहुंचने पर समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। नबी हसन अंसारी ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे जिले में जनसंपर्क अभियान चलाकर पार्टी की नीतियां लोगों तक पहुंचाएंगे और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे। नियुक्ति की सूचना पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष और पीलीभीत के जिलाध्यक्ष को भी भेजी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User