दिलप्रीत सिंह ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का पदभार संभाला:अवध क्षेत्र में नई नियुक्ति; प्रदेश अध्यक्ष अनस साजिद उस्मानी के स्वागत समारोह में हुई घोषणा

Nov 06, 2026 - 11:20
0
दिलप्रीत सिंह ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का पदभार संभाला:अवध क्षेत्र में नई नियुक्ति; प्रदेश अध्यक्ष अनस साजिद उस्मानी के स्वागत समारोह में हुई घोषणा
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अवध क्षेत्र में संगठनात्मक बदलाव के साथ नई जिम्मेदारी संभालने की शुरुआत हुई। निराला नगर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अनस साजिद उस्मानी के प्रथम आगमन पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सरदार दिलप्रीत सिंह ने निवर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद नईम के माध्यम से पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने दिलप्रीत सिंह को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और अल्पसंख्यक मोर्चे की गतिविधियों को अवध क्षेत्र में विस्तार देने का मार्गदर्शन दिया। जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं प्रदेश अध्यक्ष अनस साजिद उस्मानी ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय व समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करें। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यकर्ताओं को साथ लेकर करेंगे विस्तार नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह ने वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से मिली जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर अवध क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाया जाएगा। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और अल्पसंख्यक समाज के बीच सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. विमल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष आमिर अहमद, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद नईम, प्रदेश मंत्री आनिश खान, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुहाना जैन सहित क्षेत्रीय व जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शुभचिंतक शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User