वाराणसी में नए महासचिव का निर्वाचन:बीएचयू के शोध छात्र को मिली ट्रैवल एसोसिएशन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
वाराणसी में प्रोफेशनल ट्रैवल एजेंट्स एंड होटल्स एसोसिएशन ने बीएचयू के शोध छात्र अंकित सिंह मौर्य को संगठन का नया महासचिव चुना है। आधिकारिक नामांकन और मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद सदस्यों ने उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए निर्वाचित किया। संगठन की नई नेतृत्व टीम में ऋषि दीपक बुधदेव को राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुरेश नायर को उपाध्यक्ष और अंकित सिंह मौर्य को महासचिव बनाया गया है। उनके निर्वाचन को ट्रैवल, पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि दीपक बुधदेव ने कहा कि एसोसिएशन की स्थापना ट्रैवल एजेंट्स, टूर ऑपरेटर्स, होटल संचालकों और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से की गई है। चुनाव के माध्यम से प्रतिनिधियों का चयन इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन के विस्तार और सदस्यों के हितों के लिए मिलकर काम करेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)