सुलतानपुर में 60 हजार लोगों को जोड़गी विहिप:हित चिंतक अभियान के तहत अधिवक्ताओं के साथ बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा की

Nov 25, 2026 - 14:52
0
सुलतानपुर में 60 हजार लोगों को जोड़गी विहिप:हित चिंतक अभियान के तहत अधिवक्ताओं के साथ बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा की
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने सुलतानपुर में हित चिंतक अभियान के तहत 60 हजार लोगों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। बुधवार एक बजे नागेंद्र सिंह के कैंप कार्यालय में अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर संगठन विस्तार और आगामी गतिविधियों पर चर्चा हुई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं से संगठन की नीति-रीति और अभियान की रूपरेखा पर बात की। उन्होंने कहा कि विहिप हर साल हित चिंतक अभियान के जरिए हिंदू समाज के लोगों को संगठन से जोड़ती है। बैठक में मौजूद दर्जनों अधिवक्ताओं को अभियान की रसीदें दी गईं। इस दौरान सह विशेष संपर्क प्रमुख नागेंद्र सिंह ने क्षेत्रीय संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह और विभाग संगठन मंत्री अंशुमान जी का अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। बैठक में प्रांत संयोजक सुशील सिंह, विभाग मंत्री सोहन लाल, जिला मंत्री देवेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सिंह रघुवंशी, वरिष्ठ अधिवक्ता तिलक धारी, धीरेन्द्र सिंह एडवोकेट, राजेंद्र सिंह, मनोज सिंह, अशोक सिंह और जय सिंह रघुवंशी सहित अन्य पदाधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User