डंपर की साइड लगने से कार पलटी, चालक की मौत:सहारनपुर में ससुराल से पत्नी और बेटी के साथ घर लौट रहा था, दोनों घायल

Nov 14, 2026 - 18:57
0
डंपर की साइड लगने से कार पलटी, चालक की मौत:सहारनपुर में ससुराल से पत्नी और बेटी के साथ घर लौट रहा था, दोनों घायल
सहारनपुर में नकुड़-शाहजहांपुर रोड पर शनिवार शाम करीब 5 बजे एक भीषण सड़क हादसे में 25 वर्षीय कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डंपर की साइड लगने से सड़क पर पलट गई। हादसे में युवक की पत्नी और छह महीने की मासूम बेटी घायल हो गए हैं। ससुराल से अपने घर यमुनानगर जा रहा था परिवार हरियाणा के जिला यमुनानगर के गांव गढ़ी गुजरान निवासी समीर (25) पुत्र अरशद अपनी पत्नी परविस्ता और छह महीने की बेटी के साथ थाना गंगोह क्षेत्र के गांव दौलतपुर स्थित अपनी ससुराल आए हुए थे। शनिवार शाम करीब पांच बजे वह कार से वापस अपने घर यमुनानगर लौट रहे थे। बाइक को बचाने में बिगड़ा कार का संतुलन नकुड़-शाहजहांपुर रोड पर गांव सरूरपुर तगा के पास समीर ने आगे चल रहे एक डंपर को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान सामने से एक बाइक आ गई। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में समीर कार से नियंत्रण खो बैठे। कार डंपर की साइड से टकराकर सड़क पर पलट गई। राहगीरों ने कार से निकाला बाहर, डंपर चालक-परिचालक हिरासत में हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और कार में फंसे समीर, उनकी पत्नी परविस्ता और बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन तब तक समीर की सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी और उनकी मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू की। कोतवाली प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और चालक व परिचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User