दो मंदिरों की प्रतिमाएं खंडित करने का आरोपी गिरफ्तार:GRP स्टेशन के पास दुर्गा मंदिर और रेलबाजार के काली मंदिर में घटना, आरोपी को जेल
फतेहपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह 11 बजे दो मंदिरों में प्रतिमाएं खंडित करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी स्टेशन के पास स्थित दुर्गा मंदिर और रेलबाजार के काली मंदिर में मां काली, मां दुर्गा, मां चंडी और भगवान गणेश की प्रतिमाएं खंडित की गई थीं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे की हालत में था। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। पुलिस को शनिवार सुबह शिकायत मिली कि कोतवाली क्षेत्र में जीआरपी स्टेशन के पास स्थित दुर्गा मंदिर और रेलबाजार के काली मंदिर में एक व्यक्ति ने प्रतिमाएं खंडित कर दी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तहरीर के आधार पर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। रेल बाजार का रहने वाला है आरोपी कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने शनिवार शाम करीब 6 बजे बताया- पुलिस ने आरोपी दिलीप पटेल पुत्र रमेश, निवासी रेलबाजार, थाना कोतवाली, फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। कोतवाली प्रभारी ने लोगों से अपील की कि इस तरह की घटनाओं या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)