डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत:फतेहपुर में एक सप्ताह में सड़क हादसों में करीब एक दर्जन लोगों की जान गई

Nov 24, 2026 - 14:42
0
डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत:फतेहपुर में एक सप्ताह में सड़क हादसों में करीब एक दर्जन लोगों की जान गई
फतेहपुर में मंगलवार दोपहर डंपर की टक्कर से बाइक सवार 23 वर्षीय पूनम की मौत हो गई। हादसा खागा-नौबस्ता चौकी मार्ग पर चौकी चौराहे के आगे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सड़क पर गिर गई और पूनम डंपर के पहिए के नीचे आ गई। बीते एक सप्ताह में जिले में सड़क हादसों में करीब एक दर्जन लोगों की जान जा चुकी है। पूनम अपने भाई के साथ मायके मलकानपुर से ससुराल ग्राम सुल्तानपुर घोष जा रही थी। इसी दौरान डंप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक गिरने के बाद पूनम डंपर के पहिए के नीचे आ गई। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने डंपर में सवार कंडक्टर को पकड़कर पीट दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एक साल पहले हुई थी शादी सूचना पर सुल्तानपुर घोष थाना पुलिस के श्रवण कुमार और नौबस्ता चौकी प्रभारी हिमांशु सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूनम के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बेटी की मौत की खबर सुनकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि पूनम की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। वह अपने भाई के साथ मायके से ससुराल जा रही थी, तभी रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डंपर को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User