दो बाइकों की टक्कर में किशोर की मौत:साथ बैठा युवक गंभीर, मृतक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था
सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में सैतापुर सराय के पास दो बाइकों की टक्कर में 16 वर्षीय गौरव यादव की मौत हो गई। हादसे में उसके साथ बाइक पर सवार 20 वर्षीय सचिन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे की है। गौरव और सचिन लंभुआ बाजार से अपने गांव रघुनाथपुर लौट रहे थे। शाम करीब 5 बजे बाबा जनवारीनाथ धाम के मुख्य गेट के पास उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों ने गौरव और सचिन को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। सचिन की हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। दोनों ने नहीं पहना था हेलमेट प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत की जानकारी मिली है। अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस दूसरी बाइक के सवार का पता लगाने की कोशिश कर रही है। हैदराबाद में ट्रक चलाते हैं पिता गौरव के पिता विजय यादव हैदराबाद में ट्रक चलाते हैं। घर पर गौरव अपनी मां और भाई-बहन चांदनी यादव (20) और सौरभ (18) के साथ रहता था। हादसे की जानकारी विजय यादव को फोन पर दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)