दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल:बानपुर के कुआंगांव तिराहे के पास हुआ हादसा
बानपुर में कुआंगांव तिराहे के पास गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 32 वर्षीय सुजान की मौत हो गई और दूसरी बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए।
तीनों को 108 एंबुलेंस से जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने सुजान को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।
ग्राम बिल्ला निवासी सुजान पुत्र हरीराम मोटरसाइकिल से बानपुर से घर लौट रहा था। कुआंगांव तिराहे के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। राहगीरों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
सुजान के जीजा मंगल सिंह ने बताया कि वह दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। उसके एक बेटा और एक बेटी हैं। वह खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)