हरदोई में धोखाधड़ी के दो मामले:ग्रामीण के खातों से बिना ओटीपी 1.17 लाख रुपये ट्रांसफर
हरदोई में धोखाधड़ी के दो मामले सामने आए हैं। एक मामले में विधवा की पेंशन और बच्चों की स्कूल ड्रेस के लिए आए पैसे निकाले गए। दूसरे मामले में ग्रामीण के बैंक खातों से बिना ओटीपी 1,17,030 रुपये ट्रांसफर किए गए। बिलग्राम कोतवाली में गुरुवार रात 8 बजे रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अहमदापुर मड़ैया रणेना हबीबनगर की गंगादेवी ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि वह पांच बच्चों की मां हैं और पढ़ी-लिखी नहीं हैं। आकाशपाल की मदद से गंगादेवी का खाता खुलवाया उन्होंने 2025 में विधवा पेंशन बनवाने के लिए गांव के कृष्णपाल को अपने कागजात दिए थे। आरोप है कि कृष्णपाल ने सेमरा चौराहे पर पंजाब नेशनल बैंक की मिनी ब्रांच चलाने वाले आकाशपाल की मदद से गंगादेवी का खाता खुलवाया। गंगादेवी के पास मोबाइल नहीं था, फिर भी खाते से कृष्णपाल का मोबाइल नंबर जोड़ दिया गया। गंगादेवी के मुताबिक, आरोपियों ने करीब डेढ़ साल में यूपीआई के जरिए उनके खाते से कई बार में करीब 13 हजार रुपये निकाले। 1,200 रुपये भी निकाल लिए गए बच्चों की स्कूल ड्रेस के लिए सरकार से आए 1,200 रुपये भी निकाल लिए गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पतराखन के साथ बैंक पहुंचकर गंगादेवी ने इस बारे में शिकायत की। आरोप है कि इस पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और उन्हें वहां से भगा दिया। दूसरा मामला हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया पंचशाला गांव का है। बृहस्पतिवार की दोपहर 3:53 पर रिंकू ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका एसबीआई में खाता है। 2 नवंबर को इस खाते से 18,030 रुपये निकले। 3 नवंबर को उनके इंडियन बैंक खाते से 50 हजार और 49 हजार रुपये अज्ञात खातों में ट्रांसफर हुए। मैसेज मिलने पर रिंकू को कुल 1,17,030 रुपये कटने का पता चला। उनका कहना है कि न तो मोबाइल पर ओटीपी आया और न ही उन्होंने किसी को ओटीपी बताया। पुलिस दोनों मामलों की गहनता से जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)