चित्रकूट में 6 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले:बलराम सिंह कर्वी कोतवाली के प्रभारी बने, राजेश वर्मा बरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक नियुक्त
चित्रकूट में रविवार शाम 4 बजे पुलिस विभाग में छह अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए। पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में तीन निरीक्षकों और तीन उपनिरीक्षकों की नई तैनाती तय की गई। एसपी अरुण कुमार सिंह ने आदेश जारी कर सभी को तत्काल नई जगह कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। तीन निरीक्षकों को मिली थानों की जिम्मेदारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक बलराम सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली कर्वी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा को पुलिस लाइन से थाना बरगढ़ और निरीक्षक अनूप कुमार दुबे को पुलिस लाइन से थाना मानिकपुर का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। तीन उपनिरीक्षकों की भी नई तैनाती उपनिरीक्षक राम सिंह को रैपुरा थानाध्यक्ष से भरतकूप थानाध्यक्ष बनाया गया है। बहिलपुरवा थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह को पहाड़ी थाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, एसपी के पीआरओ उपनिरीक्षक पंकज तिवारी को थानाध्यक्ष सरधुवा बनाया गया है। स्थापना बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला एसपी कार्यालय के आदेश के अनुसार, जिलाधिकारी चित्रकूट से विचार-विमर्श के बाद 15 नवंबर 2026 को पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में ये फैसले लिए गए। बैठक का कार्यवृत्त संख्या-19 जारी किया गया है। आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर रवाना होकर अनुपालन आख्या देने के निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)