ड्यूटी के बाद घर लौट रहे आरक्षी की मौत:सीतापुर में बाइक कुत्ते से टकराई, सिर में गंभीर चोट के बाद जिला अस्पताल में गई जान

Nov 09, 2026 - 14:11
0
ड्यूटी के बाद घर लौट रहे आरक्षी की मौत:सीतापुर में बाइक कुत्ते से टकराई, सिर में गंभीर चोट के बाद जिला अस्पताल में गई जान
सीतापुर में थाना सकरन में तैनात आरक्षी ऋषि कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से अपने कमरे जा रहे थे। ऋषि कुमार, श्री चन्द्र प्रकाश के पुत्र थे और पीआरवी-6617 पर तैनात थे। हादसा ग्राम कोटरा, थाना बिसवां क्षेत्र के पास महोलिया लिंक मार्ग पर हुआ। रास्ते में अचानक एक कुत्ता सामने आ गया। मोटरसाइकिल उससे टकराई और ऋषि कुमार सड़क पर गिर पड़े। उनके सिर और चेहरे पर चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल सीतापुर ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User