निषाद पार्टी मझवां में 29 नवंबर को रैली करेगी:संजय निषाद बोले- मछुआ समाज का 403 सीटों पर प्रभाव, आरक्षण के लिए संघर्ष जारी

Nov 25, 2026 - 10:44
0
निषाद पार्टी मझवां में 29 नवंबर को रैली करेगी:संजय निषाद बोले- मछुआ समाज का 403 सीटों पर प्रभाव, आरक्षण के लिए संघर्ष जारी
मिर्जापुर में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि मछुआ समाज को आरक्षण दिलाना उनकी पार्टी का सबसे प्रमुख मुद्दा है। इस मांग को लेकर निषाद पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष कर रही है। समाज को उसका संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए पार्टी का आंदोलन लगातार जारी रहेगा। संजय निषाद ने दावा किया कि प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर निषाद समाज का प्रभाव है। उनकी पार्टी गठबंधन को मजबूत करने और भाजपा को जीत दिलाने के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि मझवां और कटेहरी विधानसभा सीट भी पार्टी ने गठबंधन हित में स्वेच्छा से छोड़ी थी। जनपद दौरे के दौरान उन्होंने 29 नवंबर को मझवां विधानसभा क्षेत्र में बड़ी रैली आयोजित करने का ऐलान किया। बताया कि कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जा रही है। आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मझवार समाज को अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र दिलाने के लिए लगातार आवाज उठाई जा रही है। उन्होंने दूसरे समाजों के नेताओं से भी अपील की कि वे अपने समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष करें। वहीं, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच आगामी चुनाव को लेकर 26 सीटों पर समझौते की चर्चा पर तंज कसते हुए संजय निषाद ने कहा कि पिछली बार सपा ने कांग्रेस को 100 सीटें देकर अपना ही नुकसान किया था। उनके मुताबिक, कांग्रेस के लिए 26 सीटें भी ज्यादा हैं ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User