प्रतापगढ़ में रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला युवक का शव:ट्रेन से गिरने की आशंका, अमेठी निवासी कुलदीप कुमार के रूप में हुई पहचान
प्रतापगढ़ के कोहंडौर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक का शव मिला। रेलवे फाटक के किनारे शव देखकर स्थानीय लोगों ने जीआरपी और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। दोनों टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। मौके पर मौजूद लोगों ने आशंका जताई कि युवक की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई होगी। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मृतक के पास नहीं मिला ट्रेन का टिकट पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अमेठी जिले के निवासी कुलदीप कुमार के रूप में हुई है। उसके पास से ट्रेन का टिकट नहीं मिला, जिससे यह पता नहीं चल सका कि वह कहां से आया था और उसे कहां जाना था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। जीआरपी और स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)