बेन स्टोक्स ने IPL 2027 ऑक्शन के लिए कराया रजिस्ट्रेशन:बांग्लादेश के 11 खिलाड़ी भी लिस्ट में शामिल; मुस्तफिजुर और शाकिब का नाम गायब

Nov 24, 2026 - 22:03
0
बेन स्टोक्स ने IPL 2027 ऑक्शन के लिए कराया रजिस्ट्रेशन:बांग्लादेश के 11 खिलाड़ी भी लिस्ट में शामिल; मुस्तफिजुर और शाकिब का नाम गायब
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने IPL 2027 के मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले ऑक्शन में उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। स्टोक्स ने इस साल की शुरुआत में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। ऑक्शन की शुरुआती लिस्ट में बांग्लादेश के 11 खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। हालांकि, मुस्तफिजुर रहमान और शाकिब अल हसन जैसे बड़े नाम इसमें शामिल नहीं हैं। BCCI ने मंगलवार शाम फ्रेंचाइजी को 1,220 खिलाड़ियों की शुरुआती रजिस्ट्रेशन लिस्ट भेजी। 2025 के मेगा ऑक्शन में शामिल नहीं हुए थे स्टोक्स 35 साल के बेन स्टोक्स का ऑक्शन में शामिल होना पहले तय नहीं माना जा रहा था। उन्होंने 2025 के मेगा ऑक्शन में अपना नाम नहीं दिया था। BCCI के नियमों के मुताबिक, किसी विदेशी खिलाड़ी को अगले साल के ऑक्शन में शामिल होने के लिए मेगा ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। नियम के तहत मेगा ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले विदेशी खिलाड़ी अगले साल के ऑक्शन के लिए अयोग्य हो जाते हैं। हालांकि, स्टोक्स को इस बार रजिस्ट्रेशन की अनुमति मिल गई है। स्टोक्स IPL में तीन फ्रेंचाइजी की ओर से खेल चुके हैं। उन्होंने 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट, 2018 से 2021 तक राजस्थान रॉयल्स और 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 45 मैचों में 935 रन बनाए और 28 विकेट लिए हैं। बांग्लादेश के 11 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन IPL 2027 के शुरुआती रजिस्ट्रेशन में बांग्लादेश के 11 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें हसन महमूद, परवेज हुसैन इमोन, रिपन मंडल, रिशाद हुसैन, सैफ हसन, शाक महेदी हसन, शमीम हुसैन, शोरिफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, तौहीद हृदोय और मोहम्मद रुबेल के नाम हैं। हालांकि, बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान शुरुआती लिस्ट में शामिल नहीं हैं। 1,220 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन BCCI की ओर से जारी शुरुआती लिस्ट में कुल 1,220 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें 939 भारतीय और 281 विदेशी खिलाड़ी हैं। ऑक्शन में फ्रेंचाइजी के पास कुल 66 खाली स्लॉट होंगे, जिनमें 25 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। लिस्ट में 184 कैप्ड भारतीय, 170 कैप्ड इंटरनेशनल खिलाड़ी और एसोसिएट देशों के 42 खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा पिछले IPL सीजन में खेलने वाले 127 अनकैप्ड भारतीय और 69 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ियों ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है। 27 नवंबर तक अतिरिक्त खिलाड़ियों के नाम मांग सकेंगी फ्रेंचाइजी BCCI ने फ्रेंचाइजी को शुरुआती रजिस्ट्रेशन लिस्ट में छूटे खिलाड़ियों के नाम शामिल कराने का मौका भी दिया है। टीमें 27 नवंबर शाम 5 बजे तक अतिरिक्त खिलाड़ियों के नाम भेज सकेंगी। इसके बाद फ्रेंचाइजी को 1 दिसंबर तक उन खिलाड़ियों की सूची देनी होगी, जिन्हें वे IPL 2027 के ऑक्शन में शामिल देखना चाहती हैं। इसके आधार पर ऑक्शन की फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User