अमरोहा डीएम नितिन गौड़ ने मंच पर गाया गाना:अजय हुड्डा की फरमाइश पर ‘जट्टा दा छोरा’ गाया, तिगरी मेले में मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाईं

Nov 24, 2026 - 07:53
0
अमरोहा डीएम नितिन गौड़ ने मंच पर गाया गाना:अजय हुड्डा की फरमाइश पर ‘जट्टा दा छोरा’ गाया, तिगरी मेले में मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाईं
अमरोहा के ऐतिहासिक गंगा तिगरी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उस वक्त माहौल खुशनुमा हो गया, जब मशहूर हरियाणवी गायक अजय हुड्डा ने डीएम डॉ. नितिन गौड़ से गाना सुनाने की फरमाइश कर दी। सोमवार देर रात डीएम ने भी बिना झिझक माइक थाम लिया और मशहूर गाना 'जट्टा दा छोरा' गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। उनकी गायकी पर पंडाल तालियों से गूंज उठा। अजय हुड्डा ने मंच पर बुलाकर की फरमाइश कार्यक्रम में अजय हुड्डा अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मंच से डीएम डॉ. नितिन गौड़ को अपने पास बुलाया और उनसे गाना सुनाने का आग्रह किया। डीएम ने भी उनकी फरमाइश स्वीकार करते हुए माइक संभाला और 'जट्टा दा छोरा' गाना सुनाया। उनका यह अंदाज देखकर वहां मौजूद दर्शक उत्साहित हो उठे। कुछ दिन पहले एसपी ने भी गाया था गाना डीएम की इस प्रस्तुति के दौरान पूरा माहौल संगीत और मस्ती के रंग में रंग गया। उनका यह अंदाज मेले में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। इससे पहले अमरोहा के एसपी लखन सिंह ने भी मेले में गाना गाया था। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User