अज्ञात वाहन की टक्कर से नर्सिंग ऑफिसर की मौत:अकबरपुर के जमुनीपुर में हादसा; रात की ड्यूटी के बाद स्कूटी से घर लौट रही थी

Nov 25, 2026 - 11:00
0
अज्ञात वाहन की टक्कर से नर्सिंग ऑफिसर की मौत:अकबरपुर के जमुनीपुर में हादसा; रात की ड्यूटी के बाद स्कूटी से घर लौट रही थी
अम्बेडकरनगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र के जमुनीपुर में सर्वोदय स्कूल के पास बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार नर्सिंग ऑफिसर आयशा सिद्दीकी की मौत हो गई। वह रात की ड्यूटी समाप्त कर सुबह करीब 8:30 बजे स्कूटी से घर लौट रही थीं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आयशा सिद्दीकी जमुनीपुर की रहने वाली थीं। वह जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर तैनात थीं। सुबह रात की ड्यूटी पूरी करने के बाद वह स्कूटी से अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान सर्वोदय स्कूल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। आयशा के पति का नाम बृजेश कुमार है। प्रेम विवाह के बाद वह पति और दो बच्चों के साथ रह रही थीं। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर जिला अस्पताल और एमसीएच विंग पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। साथ काम करने वाले चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने आयशा के निधन पर गहरा दुख जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User