अश्विन बोले- भारत में जीत का भरोसा नहीं दिखा:कोहली की कप्तानी में आक्रामकता दिखती थी; वेलिंगटन टेस्ट 15 ओवर बाकी रहते ड्रॉ हुआ

Nov 23, 2026 - 20:06
0
अश्विन बोले- भारत में जीत का भरोसा नहीं दिखा:कोहली की कप्तानी में आक्रामकता दिखती थी; वेलिंगटन टेस्ट 15 ओवर बाकी रहते ड्रॉ हुआ
भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने वेलिंगटन टेस्ट में टीम इंडिया के ड्रॉ से संतुष्ट होने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम में मैच जीतने का भरोसा और जरूरी आक्रामकता नहीं दिखी। अश्विन के मुताबिक, भारत को आखिरी 15 ओवर भी खेलना चाहिए था और न्यूजीलैंड को जीत के लिए संघर्ष करने पर मजबूर करना चाहिए था। न्यूजीलैंड पहली पारी में 368 रन बना सकी थी। जवाब में भारत ने पहली पारी 9 विकेट पर 720 रन बनाकर घोषित की। 352 रन से पिछड़ने के बाद न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 5 विकेट पर 239 रन बनाए। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद साझेदारी में 258 गेंद खेली और फिर दोनों कप्तानों ने मैच ड्रॉ पर सहमति जताई। मिचेल को सहज होने दिया अश्विन ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल को भी खुलकर खेलने देने पर भारतीय फील्डर्स की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मिचेल साइट स्क्रीन ठीक करने के बहाने समय ले रहे थे और भारतीय कप्तान व खिलाड़ियों से बातचीत कर रहे थे। वे फील्डर्स के साथ हंसी-मजाक भी कर रहे थे। अश्विन के मुताबिक, जब टीम मैच में जीत की कोशिश कर रही हो, तब बल्लेबाज को सहज महसूस नहीं करने देना चाहिए। फील्डर्स को बल्लेबाजों के करीब रहकर दबाव बनाना चाहिए था। गिल की दलील पर अश्विन का जवाब शुभमन गिल ने मैच के बाद कहा था कि तेज गेंदबाज करीब 50 ओवर कर चुके थे और अगले टेस्ट से पहले टीम के पास आराम का कम समय था। इस पर अश्विन ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में टीमों को नतीजे के लिए कोशिश करते रहना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर जसप्रीत बुमराह पर ज्यादा काम का बोझ था, तो स्पिनर्स से 7 ओवर गेंदबाजी कराई जा सकती थी और बल्लेबाजों के आसपास फील्डिंग लगाकर दबाव बनाया जा सकता था। अश्विन ने यह भी कहा कि भारत ने मैच में दबदबा बनाया, लेकिन उसे जीत में नहीं बदल सका। सिर्फ मैच पर हावी रहने से टेस्ट नहीं जीते जाते। पिच धीमी होने से गेंदबाजों को मुश्किल हुई अश्विन ने माना कि पिच काफी धीमी हो गई थी और गेंदबाजों के लिए विकेट निकालना मुश्किल था। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में उन्होंने ऐसा पहले भी देखा है। उनके मुताबिक, पिच से तेज टर्न मिलने के लिए टेस्ट को आठवें दिन तक जाना पड़ता। अश्विन ने साफ किया कि वे यह नहीं कह रहे कि भारत बाकी के 5 विकेट जरूर ले लेता। उनका कहना था कि टीम को आखिरी ओवरों तक जीत की कोशिश करनी चाहिए थी और न्यूजीलैंड को ड्रॉ बचाने के लिए मेहनत करने पर मजबूर करना चाहिए था। WTC फाइनल की रेस में भारत को नुकसान वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को 12 की जगह सिर्फ 4 अंक मिले। इससे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की उसकी संभावनाओं को झटका लगा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User