पुवाल रखने को लेकर दो पक्षों में मारपीट:रायबरेली में 9 लोग घायल, 5 जिला अस्पताल रेफर; दोनों पक्षों पर केस दर्ज
रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बदावर गांव में रविवार सुबह 10 बजे पुवाल रखने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। करीब आधे घंटे तक मारपीट हुई। इसमें महिलाओं और युवतियों ने भी लाठियां चलाईं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हुए। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद पांच लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया।
एक पक्ष से विजय बहादुर सिंह, सोनू सिंह, हनुमान सिंह और जीत बहादुर घायल हुए। दूसरे पक्ष से साहबदीन, छोटेलाल, रामसुरेश, रमाशंकर और प्रदीप घायल हुए। साहबदीन लोधी और रामसुरेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला अस्पताल भेजे गए लोगों में विजय बहादुर सिंह, सोनू सिंह, छोटेलाल लोधी, साहबदीन लोधी और रामसुरेश शामिल हैं। थाना प्रभारी बलवंत सिंह शाही ने बताया कि हलके के उपनिरीक्षक की तहरीर पर दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)