आगरा-के-पालीटेक्निक छात्रों की स्किल डेवलपमेंट के लिए नहीं बने हाबी-क्लब:आदेश के एक महीने बाद भी नहीं बने हाबी क्लब, 4 पालिटेक्निक में 48 क्लबों का इंतजार
आगरा के विद्यार्थियों को किताबी पढ़ाई से आगे तकनीक, कला और खेल से जोड़ने की योजना कागजों में ही अटकी हुई है। प्रदेश स्तर से पालिटेक्निक संस्थानों में हाबी क्लब बनाने का आदेश जारी हुए एक महीना बीत चुका है, लेकिन जनपद के चार संस्थानों में अब तक एक भी क्लब का गठन नहीं हो सका है। यहां बनाए जाने हैं क्लब:
योजना के तहत राजकीय पालिटेक्निक शमशाबाद, राजकीय पालिटेक्निक मनकेड़ा, गवर्नमेंट लेदर इंस्टीट्यूट आगरा और आरबीएस पालिटेक्निक बिचपुरी में कुल करीब 48 क्लब बनाए जाने हैं। हर संस्थान में लगभग 12 क्लब प्रस्तावित हैं। इनमें संगीत, नृत्य, साहित्य, नाटक, फोटोग्राफी, योग, वाद-विवाद, खेल और सामाजिक गतिविधियों के साथ एआई, कोडिंग, रोबोटिक्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा और एथिकल हैकिंग जैसी आधुनिक तकनीकी गतिविधियां भी शामिल हैं। क्लबों को बनाने का ये है उद्देश्य:
प्रत्येक क्लब में एक छात्र समन्वयक, संस्थान के एक शिक्षक (फैकल्टी मेंटर) और कम से कम एक बाहरी मेंटर (प्रशासनिक अधिकारी या क्षेत्र विशेषज्ञ) की व्यवस्था होनी है। विद्यार्थियों को विशेषज्ञों के व्याख्यान और व्यावहारिक मार्गदर्शन का लाभ मिलना था। सालाना कार्यक्रमों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्लबों और समन्वयकों को सम्मानित करने की योजना भी है। रोजगार योग्य कौशल को बढ़ावा देना:
हाबी क्लब का मुख्य मकसद विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखकर उनके मानसिक स्वास्थ्य, रचनात्मकता, व्यक्तित्व विकास और रोजगार योग्य कौशल को बढ़ावा देना है। खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों से अनुशासन, एकाग्रता और टीम वर्क, जबकि तकनीकी क्लबों से भविष्य के अवसरों के लिए हुनर सीखने की बात कही गई है। बोले नोडल अधिकारी:
नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि क्लबों का प्रस्ताव तैयार है। जल्द ही कमेटी बनाई जाएगी और उसके बाद क्लबों का गठन शुरू किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)