डंपर के 17.30-लाख रुपए नहीं मिले तो खरीदार को पीटा:ललितपुर में मालिक ने साथियों के साथ की मारपीट, दोनों पक्ष थाने पहुंचे

Nov 25, 2026 - 10:10
0
डंपर के 17.30-लाख रुपए नहीं मिले तो खरीदार को पीटा:ललितपुर में मालिक ने साथियों के साथ की मारपीट, दोनों पक्ष थाने पहुंचे
ललितपुर में डंपर के बकाया 17 लाख 30 हजार रुपए नहीं मिलने पर मालिक ने साथियों के साथ खरीदार की पिटाई कर दी। घटना मंगलवार शाम करीब 4 बजे हाईवे-44 पर हुई। मारपीट का वीडियो बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई और जांच शुरू कर दी। जखौरा थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी बृजकिशोर ने दो साल पहले झांसी जिले के अमरपुर पुनावली, निवाड़ी निवासी ऋषभ तिवारी को 18 लाख रुपए में हाइवा डंपर बेचा था। सौदे के समय ऋषभ ने 70 हजार रुपए दिए और बाकी रकम बाद में देने की बात कहकर डंपर ले गया। दो साल से बकाया रकम के लिए खोज रहा था मालिक आरोप है कि डंपर ले जाने के बाद ऋषभ ने बकाया 17 लाख 30 हजार रुपए नहीं दिए। उसने बृजकिशोर से संपर्क भी बंद कर दिया। बृजकिशोर दो साल से उसकी तलाश कर रहा था। पेट्रोल पंप के पास हुई मारपीट मंगलवार शाम करीब 4 बजे बृजकिशोर को ऋषभ चंदेरा के पास मन्नू पेट्रोल पंप के नजदीक मिल गया। आरोप है कि बृजकिशोर ने बेरवारा निवासी सुनील और अन्य साथियों के साथ मिलकर ऋषभ की पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दोनों पक्षों को थाने ले गई पुलिस सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जीजा-साले समेत दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User