गाजियाबाद में लक्ष्मीबाई जयंती पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम:कॉलेज में एबीवीपी की पहल, एसीपी ने बताए सुरक्षा व अधिकार
गाजियाबाद में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) महानगर इकाई की ओर से वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती और स्त्री शक्ति दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेहरू नगर स्थित बीबी इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में एसीपी कोतवाली उपासना पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें रानी लक्ष्मीबाई के साहस और वीरता से प्रेरणा लेकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा समाज में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)