बरेली में दिव्यांगजनों को लगे कृत्रिम हाथ:रोटरी क्लब के सेवा शिविर में निशुल्क मिले बैटरी चालित अंग, मंत्री रहे मौजूद
बरेली में रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ की ओर से आयोजित सेवा शिविर में 55 दिव्यांगजनों को निशुल्क बैटरी चालित कृत्रिम हाथ लगाए गए। इस सुविधा से लाभार्थी अपने दैनिक कार्य स्वयं कर सकेंगे। शिविर में वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि यह पहल दिव्यांगजनों को सम्मान और आत्मविश्वास के साथ समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास है। पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. आईएस तोमर ने इसे मानवीय पहल बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से दिव्यांगजनों को आत्मसम्मान मिलता है। क्लब अध्यक्ष रोहित जिंदल ने कहा कि रोटरी जरूरतमंदों की सेवा के लिए काम करता है। सचिव शिशिर पांडे ने बताया कि 21 नवंबर को भी रोटरी भवन में पंजीकृत और नए लाभार्थियों को कृत्रिम हाथ वितरित किए जाएंगे। शिविर में बरेली, मेरठ, नोएडा, रतलाम, पिथौरागढ़, पीलीभीत, फरीदपुर, बहेड़ी और पानीपत के लाभार्थियों ने हिस्सा लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)