गाजियाबाद में पत्रकार पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर:कविनगर में 5 युवकों ने ईंट से हमला किया, पुलिस ने आईसीयू में भर्ती कराया

Nov 11, 2026 - 11:05
0
गाजियाबाद में पत्रकार पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर:कविनगर में 5 युवकों ने ईंट से हमला किया, पुलिस ने आईसीयू में भर्ती कराया
गाजियाबाद में एक संस्थान के पत्रकार पर 5 युवकों ने जानलेवा हमला किया। जहां मारपीट करते हुए ईंट से हमला किया। जिसमें पीड़ित मनोज शर्मा के चेहरे पर गंभीर चोट लगी है। साथ ही हाथ और पैर की हड्‌डी में भी फैक्चर बताया गया है। पुलिस ने घायल मनोज शमा को सेक्टर 23 स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दर्ज की एफआईआर गोकुलधाम सोसायटी संजयनगर निवासी मनोज शर्मा पुत्र देवेंद्र शर्मा एक संस्थान में पत्रकार हैं। जहां वह रात में कविनगर में चाऊमीन पैक करवाने गए थे। इस बीच वहां कहासुनी के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि राजकुमार, सौरव व 3 अन्य ने मारपीट करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद मनोज शर्मा बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। उसके बाद भी बुरी तरह से ईंट से वार किए गए। बाद में आसपास के लोग घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंची और हालत गंभीर देखते हुए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पूरे मामले में डीसीपी सिटी धवल जासयवाल ने SHO कविनगर अनुराग शर्मा को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जहां पुलिस ने 2 नामजद और 3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User