50 हजार का इनामी गैंगस्टर कानपुर से गिरफ्तार:एसटीएफ और पुलिस ने पकड़ा; गोहत्या, लूट समेत 13 मुकदमे दर्ज
कौशांबी में 50 हजार रुपए के इनामी गैंगस्टर रेहान उर्फ बन्ने को बुधवार भोर करीब 5 बजे कानपुर नगर से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रयागराज एसटीएफ और सैनी पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी को बुधवार शाम करीब 5 बजे सैनी थाने में कार्रवाई पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया। मेट्रो स्टेशन के पास से हुई गिरफ्तारी पुलिस के मुताबिक, 10 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने कानपुर नगर के जूही थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन के पास घेराबंदी कर रेहान को पकड़ लिया। उसके खिलाफ कोखराज थाने में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। पांच जिलों में दर्ज हैं 13 मुकदमे रेहान पुत्र मुस्तफा उर्फ बन्ने कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के चमरूपुर का निवासी है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ कौशांबी, वाराणसी, बांदा, इटावा समेत अन्य जिलों में कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के मामले शामिल हैं। 2010 से दर्ज हो रहे मुकदमे पुलिस के मुताबिक, रेहान के खिलाफ वर्ष 2010 से मुकदमे दर्ज होने शुरू हुए थे। वर्ष 2018, 2019, 2022 और 2024 में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हुए। वर्ष 2026 में कोखराज थाने में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज होने के बाद उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसटीएफ उत्तर प्रदेश लखनऊ की फील्ड इकाई प्रयागराज और सैनी पुलिस के जवान शामिल रहे। कौशांबी के एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि जिले में वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)