भूमि विवाद में मारपीट के चार आरोपी दोषी:गाजीपुर की अदालत ने तीन-तीन साल की कैद और 5-5 हजार रुपए जुर्माना सुनाया

Nov 22, 2026 - 07:25
0
भूमि विवाद में मारपीट के चार आरोपी दोषी:गाजीपुर की अदालत ने तीन-तीन साल की कैद और 5-5 हजार रुपए जुर्माना सुनाया
गाजीपुर में 15 साल पुराने मारपीट के मामले में अदालत ने चार आरोपियों को दोषी ठहराया। शनिवार को सुनाए गए फैसले में सभी को तीन-तीन साल की कैद और पांच-पांच हजार रुपए जुर्माने की सजा दी गई। मामला सुहवल थाना क्षेत्र के डुहिया गांव का है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, 6 मई 2011 को गांव के धीरज, नारद, अखिलेश और विनोद ने आपसी विवाद में रामजी राय पर हमला किया था। उन्होंने लाठी-डंडों और रॉड से उनकी पिटाई की थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। विवाद की वजह पुराना भूमि विवाद बताई गई थी। वादी कृष्ण अवतार राय ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जांच के बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने गवाह और साक्ष्य पेश किए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और साक्ष्यों की जांच के बाद अदालत ने चारों को दोषी ठहराया। संजय के लाल की अदालत ने उन्हें तीन-तीन साल की कैद और पांच-पांच हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। चारों की पत्रावली किशोर न्यायालय बोर्ड को भी भेजी गई। अधिवक्ता राम कुमार राय ने बताया कि अदालत ने शनिवार को आदेश सुनाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User