गाजियाबाद में वैशाली चौकी इंचार्ज समेत 3 सस्पेंड:स्नेचिंग की घटनाओं को लेकर DCP ने की कार्रवाई
गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में चेन लूट और मोबाइल झपटमारी की घटनाओं के बाद वैशाली चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। चौकी इंचार्ज मनोज नेहरा के साथ सिपाही योगेश कुमार और सुरेंद्र कुमार पर भी कार्रवाई की गई है। गुरुवार को वैशाली चौकी क्षेत्र में चेन लूट की घटना हुई थी। सूचना मिलने के बाद चौकी इंचार्ज और दोनों पुलिसकर्मियों के मौके पर देरी से पहुंचने की बात सामने आई। इसी क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी की घटना भी हुई थी। पुलिस की शुरुआती पड़ताल में ड्यूटी में लापरवाही सामने आने के बाद तीनों को सस्पेंड कर दिया गया। डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई चौकी इंचार्ज या बीट सिपाही ड्यूटी से गायब मिला तो उसके खिलाफ सीधे कार्रवाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)