कानपुर में दरोगा और दुकानदार की तीखी बहस, VIDEO:चौकी प्रभारी बोले- मैं तुम्हारे खिलाफ मुकदमा लिखवाऊंगा
पहले मुझे समझो फिर दुकान लगेगी… मैं तुम्हारे खिलाफ मुकदमा लिखवाऊंगा… फीलखाना थानाक्षेत्र में सैंडविच दुकानदार और दरोगा के बीच सोमवार को जमकर बहस हुई। इस दौरान दुकानदार ने दरोगा पर वसूली के आरोप लगाए, जिस पर बिफरे दरोगा ने मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी।
दोनों के बीच बहस करने का वीडियो वायरल हुआ है। पीड़ित मंगलवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे, लेकिन अधिकारियों से मुलाकात नहीं हो सकी। उसने कहा कि उसके पास रिकार्डिंग है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों मामले को संज्ञान में लिया। एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय ने बताया कि दुकान पर लोगों के जमावड़ा लगाने पर चौकी इंचार्ज मौके गए थे, मामले की जांच की जा रही है। एसीपी कोतवाली ने मामले को तोड़मरोड़ कर पेश करने की बात कहते हुए जांच कराने की बात कही है। पहले देखिए विवाद की दो तस्वीरें… पीड़ित का आरोप- दरोगा वसूली का बना रहे दबाव पीड़ित कार्तिक त्रिपाठी की फूलबाग में बमबम सैंडविच की दुकान है। सोमवार रात दुकान के पास लोगों की काफी भीड़ लगी थी। इसको लेकर चौकी प्रभारी विनोद कुमार पहुंचे और दुकानदार पर भड़क गए। आरोप है कि चौकी प्रभारी काफी समय से रुपये वसूलने के लिए दबाव बना रहे हैं। रुपये न देने पर दुकान हटवाने के लिए धमका रहे हैं। दोनों के बीच बहस होने का एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिसकर्मी दुकान हटाने की बात कहते नजर आ रहे हैं, जबकि दुकानदार खुद को गरीब बताते हुए दुकान न हटाने की बात कह रहा है। दुकानदार पुलिसकर्मियों के हाथ जोड़कर कह रहा है कि भाई साहब, मेरी दुकान है, हम गरीब आदमी हैं… हमको छोड़ दीजिए। पुलिसकर्मी उसे दुकान हटाने की हिदायत दे रहे हैं। दुकानदार ने बताया कि उनके पास उनके पास खाद्य विभाग का लाइसेंस और बिजली मीटर भी लगा है। ACP बोले- आरोपों की जांच कराई जा रही नगर निगम से भी बातचीत हो चुकी है। दुकान लगाने की अनुमति भी है। वह पुलिसकर्मी से कह रहा है कि अगर दुकान हटानी है तो हटा दीजिए, लेकिन वह खुद दुकान नहीं हटाएगा। इस दौरान दुकानदार पुलिसकर्मी के हाथ जोड़ते और पैर छूते हुए भी दिखा। एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय ने बताया कि मामला सोमवार देर रात का है। बमबम सैंडविच की दुकान के पास लोगों का जमावड़ा लगा था। पुलिस गश्त के दौरान चौकी प्रभारी वहां गए थे। देर रात तक दुकान खोलने को मना किया था। आरोपों की जांच कराई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)