अयोध्या जा रहे शिवपाल यादव का मिल्कीपुर में स्वागत:कार्यकर्ताओं ने माला पहनाई, जिंदाबाद के नारे लगाए

Nov 24, 2026 - 14:09
0
अयोध्या जा रहे शिवपाल यादव का मिल्कीपुर में स्वागत:कार्यकर्ताओं ने माला पहनाई, जिंदाबाद के नारे लगाए
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव का मंगलवार को अयोध्या पहुंचने पर मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में कई जगह स्वागत किया गया। पिठला बॉर्डर पर नगर पंचायत कुमारगंज के चेयरमैन विकास सिंह छोटू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें 51 किलो की माला पहनाई। शिवपाल यादव अयोध्या धाम में आयोजित दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहे थे। उनका काफिला पिठला बॉर्डर पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर स्वागत किया। मिल्कीपुर क्षेत्र में करीब आधा दर्जन स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। चेयरमैन विकास सिंह छोटू ने बताया कि अयोध्या धाम के दशरथ कुंड वार्ड के पार्षद लुलु के नेतृत्व में दंगल आयोजित किया गया है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शिवपाल यादव अयोध्या जा रहे थे। स्वागत कार्यक्रम में सपा जिला उपाध्यक्ष रामजी पाल, जिला प्रवक्ता लवली पांडेय, आजाद सिंह, विकास यादव, अशोक यादव, विकास सिंह विक्की, सभासद राम, तेजपाल, रंजीत रावत, जग प्रसाद कोरी, उत्तम यादव, दयनाथ यादव, रमेश यादव, आशीष यादव, प्रधान अरमान, लड्डू, सचिन यादव, आशीष पाल, सभासद मृत्युंजय गब्बर, युवराज सिंह, अनिल सिंह, टिक्कू यादव, अमित यादव, रामसागर यादव और पीयूष सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User