मांस ले जाने में वांछित तीसरा आरोपी गिरफ्तार:रहीमाबाद पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग के पास पकड़ा; चौथे की तलाश जारी

Nov 05, 2026 - 16:22
0
मांस ले जाने में वांछित तीसरा आरोपी गिरफ्तार:रहीमाबाद पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग के पास पकड़ा; चौथे की तलाश जारी
रहीमाबाद थाना पुलिस ने मांस की तस्करी के मामले में वांछित चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र के मुन्नू खेड़ा गांव निवासी इस्लामुद्दीन (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब चौथे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, बीते 2 नवंबर को रहीमाबाद थाना क्षेत्र के रुसेना गांव निवासी भूपेंद्र अर्कवंशी ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था कि एक ओमनी वैन से भारी मात्रा में मांस ले जाया जा रहा था। मामले में पुलिस ने वाहन चालक मोहम्मद फैजूल समेत रिजवान, इस्लामू और इरशाद के खिलाफ को गोवध अधिनियम के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रिजवान मुन्नू खेड़ा थाना संडीला और फैजूल टिकरा बरार थाना संडीला हरदोई को 3 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। तरौना गांव के मोड़ से पकड़ा गया पुलिस के अनुसार, गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर रहीमाबाद पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी कर तरौना गांव के मोड़ के पास से वांछित आरोपी इस्लामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणायक ने बताया कि आरोपी अवैध तरीके से मांस काटकर ले जाने में शामिल था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। मलिहाबाद कस्बा मोहल्ला चौधराना निवासी फरार आरोपी इरशाद की तलाश में पुलिस विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है। ---------------------------- 2 संबंधित खबरें पढ़िए- 1- लखनऊ में मांस से भरी वैन पकड़ी, विहिप का हंगामा 2- डेढ़ क्विंटल मांस के साथ 2 गिरफ्तार, ओमनी वैन जब्त

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User