कार की टक्कर से बेटे की मौत, पिता घायल:बहराइच-लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा, पिता का इलाज जारी
बहराइच-लखनऊ हाईवे पर गजाधरपुर के पास गुरुवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल जा रहे पिता-पुत्र को टक्कर मार दी।
हादसे में बेटे विशाल यादव (17) की मौत हो गई, जबकि पिता संपत (45) घायल हो गए। उनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। विशाल अपने घर का इकलौता बेटा था। कार्ड की दुकान से कार्ड लेकर लौट रहे थे पिता-पुत्र पिता-पुत्र गजाधरपुर के पास सड़क किनारे स्थित एक कार्ड की दुकान से कार्ड लेकर जा रहे थे। इसी दौरान कार (नंबर- UP 11 AC 8300) ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान बेटे की मौत सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अजय तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान विशाल की मौत हो गई, जबकि संपत का इलाज जारी है। फखरपुर थाना प्रभारी राजकुमार राजभर ने बताया कि कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)