भाजपा नेता ने दीपावली पर बंदूक से की फायरिंग:देवरिया में VIDEO सामने आने के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया

Nov 09, 2026 - 21:17
0
भाजपा नेता ने दीपावली पर बंदूक से की फायरिंग:देवरिया में VIDEO सामने आने के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया
देवरिया के बघौचघाट थाना क्षेत्र के आनंद नगर में दीपावली पर लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग का वीडियो सामने आया। पुलिस ने भाजपा नेता अभिषेक सिंह सेंगर को हिरासत में लेकर बंदूक और खोखा कब्जे में लिया है। मामला सोमवार शाम करीब छह बजे सामने आया। पुलिस के अनुसार, फेसबुक पर अभिषेक सिंह सेंगर नाम की आईडी से फायरिंग का वीडियो अपलोड किया गया था। जांच में वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान अभिषेक सिंह पुत्र स्वर्गीय कल्याण सिंह, रहने वाले आनंद नगर, थाना बघौचघाट, देवरिया के रूप में हुई। पूछताछ में अभिषेक सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने आठ नवंबर को दीपावली की शाम अपने पिता की लाइसेंसी डीबीबीएल बंदूक से हवाई फायरिंग की थी। उसने बंदूक में एक कारतूस लगाकर दो बार फायर किया था। पुलिस ने बंदूक और मौके से मिले खोखे को कब्जे में लिया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फायरिंग और लाइसेंसी बंदूक के इस्तेमाल से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि फेसबुक पर वीडियो सामने आने के बाद जांच की गई। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान अभिषेक सिंह के रूप में हुई। उसे हिरासत में लेकर बंदूक और खोखा कब्जे में लिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User