देवरिया के स्कूल में एआई प्रदर्शनी:विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई तकनीकी दक्षता, एसडीएम ने नवाचार को सराहा
देवरिया में सलेमपुर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की संभावनाओं, नवाचारों और भविष्य की चुनौतियों पर आधारित प्रदर्शनी ‘एआई इनोविस्टा’ का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडल, प्रोजेक्ट और कार्यशील प्रस्तुतियों के माध्यम से वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी क्षितिज द्विवेदी ने कहा कि भविष्य की कार्यशैली और जीवनशैली पर एआई का प्रभाव बढ़ेगा। ऐसे में विद्यार्थियों को अभी से इसके लिए तैयार रहना होगा। प्रधानाचार्य विजयेंद्र शुक्ल ने कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने के साथ भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाना भी है। विशिष्ट अतिथि प्रोजेक्ट इंजीनियर मृत्युंजय पांडेय ने विद्यार्थियों के नवाचार की सराहना की। पूर्व छात्र आदर्श तिवारी ने विद्यालय से जुड़ी स्मृतियां साझा कीं। प्रबंध निदेशक डॉ. अभिनव नाथ तिवारी ने कहा कि ज्ञान, रचनात्मकता और मानवीय मूल्यों के साथ नवाचार करने वाले विद्यार्थी भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)