गोरखपुर में PET-2026 का तीसरा दिन आज:52 केंद्रों पर 46 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा; CCTV से हो रही निगरानी

Nov 01, 2026 - 06:17
0
गोरखपुर में PET-2026 का तीसरा दिन आज:52 केंद्रों पर 46 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा; CCTV से हो रही निगरानी
गोरखपुर में आज PET- 2026 की परीक्षा का तीसरा दिन है। इसके लिए जिले में 52 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दोनों पालियों में करीब 46,000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सभी 52 केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। स्टेशन और बस अड्डों पर भी रहेगी पुलिस की नजर परीक्षा में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के गोरखपुर पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ आने-जाने वाले अभ्यर्थियों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी, ताकि भीड़ के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो। परीक्षा केंद्रों के साथ रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आने-जाने की संभावना को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। तीन तारीखों में हो रही पीईटी-2026 पीईटी-2026 की परीक्षा जिले में 25 और 30 अक्टूबर को भी आयोजित की जा चुकी है। अब रविवार, 1 नवंबर को तीसरे दिन की परीक्षा होगी। प्रत्येक पाली में 23,208 अभ्यर्थियों के शामिल होने का कार्यक्रम है। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की तैनाती के साथ अभ्यर्थियों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था पर भी लगातार नजर रखी जाएगी। प्रशासन का प्रयास है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा देने में किसी तरह की परेशानी न हो और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User