कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:पति ने पटरा से पत्नी का मर्डर किया, छत गिरने सास-बहू-पोता की मौत; दीवाली पर सजा शहर

Nov 09, 2026 - 06:26
0
कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:पति ने पटरा से पत्नी का मर्डर किया, छत गिरने सास-बहू-पोता की मौत; दीवाली पर सजा शहर
नमस्कार, कानपुर की कल (रविवार) की 10 बड़ी खबरें…पनकी में घर की छत गिरने से सास-बहू और 20 दिन की पोते की मौत हो गई। हादसे के वक्त मां, बेटे को गोद में खिला रही थी। कल्याणपुर में लड़कियों की THAR ने स्कूटी सवार शख्स को रौंद दिया। टक्कर के बाद गाड़ी एक मकान के बाहरी गार्डन में घुसी। थार ड्राइव कर रही युवती और उसके साथी मौके से भागे। बेटा पोस्टमॉर्टम-हाउस में धरने पर बैठा सीसामऊ में नवविवाहिता की कमरे में फंदे से लटकती डेडबॉडी मिली। फरवरी में शादी हुई थी। परिजन बोले- बेटी की हत्या की गई, पति उसे काली कहकर ताना मारता था। दिवाली पर शहर रोशनी से नहाया। मेट्रो से लेकर लाल इमली तक जगमग। ऊंची इमारतों में भी सजावट। ड्राईफ्रूट महंगा होने के बाद भी भगवान के भोग के लिए काजू-जलेबी और 4 हजार रुपए किलो की पिस्ता मिठाई की भारी डिमांड रही। गिफ्ट पैक खूब बिके। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए 1-दिवाली के दिन सास-बहू-20 दिन के पोते की मौत:कानपुर में घर की छत गिरी, हादसे के वक्त मां, बेटे को गोद में खिला रही थी कानपुर में दिवाली की सुबह घर की छत गिरने से परिवार के तीन लोगों की मौत गई। रविवार सुबह अचानक एक कमरे की छत भराभराकर गिर गई। मलबे में सास, बेटा, बहू और 20 दिन का पोता दब गया। चीख-पुकार सुनकर दूसरे कमरों से परिजन दौड़कर आए। आसपास के लोगों की मदद से मलबा हटाया। चारों को बाहर निकालकर कल्याणपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने विनोदनी शुक्ला (60), अंशिका शुक्ला (28) और आरव शुक्ला (20 दिन) को मृत घोषित कर दिया। हर्ष शुक्ला (32) को हल्की चोट लगी है। पूरी खबर पढ़ें... 2-पति काली कहता था, पत्नी ने जान दी:कानपुर में मां बोली- बेटी को मारकर लटकाया गया, 9 महीने पहले हुई थी शादी कानपुर में रविवार को 30 साल की एक महिला की फंदे से लटकती बॉडी मिली। महिला के पति ने फोन कर उसके मायकेवालों को यह बात बताई। मौके पर पहुंची महिला की मां ने कहा-मेरी बेटी को ससुराल वाले परेशान करते थे। दामाद उसे काली कहकर ताना मारता था। आए दिन उसके साथ मारपीट भी करता था। मेरी बेटी सुसाइड नहीं कर सकती। उसकी हत्या की गई है। महिला की पहचान सीसामऊ में रहने वाली रुचि मिश्रा के रूप में हुई है। करीब 9 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। पूरी खबर पढ़ें... 3-कानपुर थार हादसे में पोस्टमॉर्टम-हाउस में धरने पर बैठा बेटा:बोला-मेरे पिता को रौंदने वाली रसूखदार लड़कियों को नहीं पकड़ रही पुलिस, लावारिस में भेजा शव कानपुर में तेज रफ्तार थार से कुचलकर स्कूटी सवार संतोष सिंह चौहान (67) की मौत के मामले में रविवार को पुलिस की कार्रवाई से नाराज बेटा राहुल सिंह चौहान पोस्टमॉर्टम हाउस में धरने पर बैठ गया। बेटे ने आरोप लगाया कि ये सिर्फ हादसा या टक्कर नहीं, बल्कि हादसे के बाद भागने के चक्कर में 50 मीटर तक रौंदकर मार डाला, यह मर्डर का मामला है। पुलिस ने भी केस में संवेदनहीनता बरतते हुए परिजनों को सूचना दिए बगैर लावारिश में शव को पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया।पूरी खबर पढ़ें... 4-पति ने पत्नी के सिर पर पटरा मारकर हत्या की:कानपुर में खाने के बाद पानी मांगने पर हुआ विवाद; दंपती के दो बच्चे हैं कानपुर के थाना चकेरी क्षेत्र के अहिरवां की कच्ची बस्ती में घरेलू विवाद ने एक बार फिर हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। रविवार खाना खाने के बाद आरोपी पति ने पत्नी सेपानी मांगा। इसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी के सिर पर पटरा फेंककर मार दिया। गंभीर रूप से घायल पत्नी को परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोपहर 3:30 बजे पोस्टमार्टम भेजनें की प्रक्रिया शुरू कर दी। 5-दिवाली पर काजू-जलेबी और पिस्ता मिठाई की डिमांड:कानपुर में दुकानदार बोले- ड्राईफ्रूट महंगा फिर भी लड्डू की मांग ज्यादा दीपावली पर घरों में पूजन के लिए मिठाई का भोग लगाने और रिश्तेदारों-दोस्तों को उपहार देने की परंपरा है। दिपावली की तैयारी के लिए कानपुर के बाजारों में मिठाइयों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ नजर आ रही है। शहर की मिठाई दुकानों पर खास तरह की मिठाइयां तैयार की गई हैं। कहीं ड्राईफ्रूट के लड्डू की मांग है तो कहीं काजू जलेबी, काजू गुझिया और पिस्ता मिठाई लोगों को आकर्षित कर रही है। पूरी खबर पढ़ें... 6-'गणेशजी की सूंड और लक्ष्मीजी के चेहरे की मुस्कान':मूर्ति खरीदने में लोग हर बात का रख रहे ध्यान, 10 करोड़ के कारोबार की उम्मीद दीपावली पर घरों को रोशन करने और सुख-समृद्धि की कामना के लिए कानपुर के बाजारों में मिट्टी के दीयों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की खूब खरीदारी हो रही है। धनतेरस से शुरू हुई रौनक दीपावली के दिन भी बाजारों में दिखाई दे रही है। कलक्टरगंज, आर्यनगर, नवीन मार्केट समेत शहर के अलग-अलग बाजारों में मिट्टी से बनी मूर्तियों, दीयों और सजावटी सामान की दुकानें खरीदारों से गुलजार हैं। खास बात यह है कि इस बार लोग पारंपरिक मिट्टी की मूर्तियों और दीयों की डिमांड कर रहे हैं। इससे कुम्हारों और मिट्टी के सामान के कारोबारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें... 7-दो महीने से मंगली प्रसाद हाते में भरा गंदा पानी:कानपुर में अफसरों ने शिकायत नहीं सुनी, BJP पार्षद खपच्ची लेकर खुद सफाई करने उतरे कानपुर में दीपावली पर जहां लोग घरों की साफ-सफाई और रोशनी के बीच त्योहार मनाने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं लक्ष्मीपुरवा स्थित मंगली प्रसाद हाते के लोग गंदगी और जलभराव के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। पिछले दो महीने से इलाके में सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है। डाट नाला जाम होने और सीवर लाइन ध्वस्त होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआपूरी खबर पढ़ें... 8-दलित बस्ती में BJP ने बच्चों को बांटी मिठाई:कानपुर दक्षिण जिलाध्यक्ष बोले- दीपावली खुशियों और भाईचारे का पर्व, हर चेहरे पर मुस्कान हो कानपुर में दीपावली के मौके पर भाजपा कानपुर दक्षिण के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने दलित बस्तियों में पहुंचकर लोगों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। जूही बम्बुरिया बस्ती में पहुंचकर, उन्होंने बच्चों को मिठाई बांटी और स्थानीय लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शिवराम सिंह ने कहा कि दीपावली खुशियों, प्रेम और भाईचारे का पर्व है। त्योहार की असली खुशी तभी है, जब समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर इसे मनाया जाए। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में भी खुशियों का उजाला पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। पूरी खबर पढ़ें... 9- तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत:लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर गंगा पुल के पास हादसा, पुलिस पहचान में जुटी बिल्हौर में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। गंगा पुल के पास किलोमीटर संख्या 221.9 पर आगरा से लखनऊ जाने वाली लेन में पैदल जा रही महिला को किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।पूरी खबर पढ़ें... 10-भाजपा नेता लूटकांड: 26 दिन बाद भी बदमाश फरार:बंधक बनाकर लूटे थे 34 लाख, 8 टीमें 26 पुलिसकर्मी फिर भी सुराग नहीं सेन पश्चिम पारा थाना न्योरी गांव स्थित भाजपा नेता रमेश सिंह यादव के फार्म हाउस में हुई 34 लाख की लूट के मामले में 26 दिन तक पुलिस और क्राइम ब्रांच की 8 टीमें गांव-गांव खाक छान रही है और बदमाश कपड़े छोड़ गायब हो गए। पुलिस एक गांव में पेड़ के पास लूट के समय बदमाशों ने जो काले कपड़े, नकाब पहने थे, उसे बरामद करने का दावा कर रही है। 8 टीमों में शामिल 26 पुलिसकर्मी अब तक घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों का पता नहीं लगा सके हैं।पूरी खबर पढ़ें...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User