ग्राम प्रधानों ने समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन:जल जीवन मिशन से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने का मुद्दा उठाया
मऊ के विकास भवन सभागार में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में प्रधान संगठन के पदाधिकारियों और ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। जिला पंचायत राज अधिकारी किरन वर्मा की पहल पर आयोजित बैठक में नवागत सीडीओ का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी रविंद्र राय ने ग्राम प्रधानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इसमें विकास कार्यों की फाइलों को जल्द स्वीकृति देने, नाली-खड़ंजा निर्माण की अनुमति और सचिवों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की गई। साथ ही राजनीतिक द्वेष से प्रेरित शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई, जल जीवन मिशन से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की धनराशि अवमुक्त करने का मुद्दा उठाया गया। एआई के कारण आवास सूची से बाहर हुए पात्रों के नाम दोबारा जोड़ने की मांग भी रखी गई। सीडीओ ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)