हापुड़ में डीएम और एसपी ने लोगों की शिकायतें सुनीं:अधिकारियों को जांच कर समय पर समाधान करने के निर्देश
हापुड़ तहसील के सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस लगा। जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। कार्यक्रम में अलग-अलग इलाकों से आए लोगों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं। जिलाधिकारी ने शिकायतें सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकताओं में है। अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर समय पर और सही तरीके से समाधान करना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन शिकायतों में मौके पर जांच जरूरी है, उनमें अधिकारी जाकर निष्पक्ष जांच करें और स्थिति के आधार पर कार्रवाई करें। शिकायतों के समाधान में लापरवाही या बेवजह देरी नहीं होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह ने पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य लोगों की समस्याएं एक ही जगह सुनकर उनका समाधान करना है। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)